Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड में 29464 बूथों पर पीएम के डिजिटल संबोधन को सुनेंगे कार्यकर्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में 29464 बूथों पर पीएम के डिजिटल संबोधन को सुनेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
  • पार्टी के सभी 513 मंडलों में होंगे कार्यक्रम
  • भोपाल से प्रधानमंत्री जी 27 जून को 10.30 बजे पूर्वाह्न करेंगे संबोधित

टीम एबीएन, रांची। महाजनसंपर्क अभियान के तहत 27 जून को भाजपा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि भाजपा ने देश भर के कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल रैली का आयोजन किया है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भोपाल से इस रैली को प्रातः 10.30 बजे संबोधित करेंगे।

डॉ वर्मा ने बताया कि झारखंड के सभी 29464बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता डिजिटल लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुनेंगे। प्रदेश के सभी 513 सांगठनिक मंडलों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।

बताया कि यह एक अनूठा कार्यक्रम है जो डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार कर रहा। उन्होंने कहा कि झारखंड  के 80चयनित कार्यकर्ता भोपाल में प्रधानमंत्री जी को प्रत्यक्ष सुनेंगे।

विज्ञापन