टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 26 जून को लायंस क्लब फॉर प्राची लिस्ट ने मारवाड़ी महिला कॉलेज में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का दान किया। यह कार्यक्रम लायन सुनीता अग्रवाल के देखरेख में लायन मनोज कुमार अग्रवाल ने दान किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस महाविद्यालय की महिलाएं इस मशीन का पूर्णतः लाभ उठायेंगे।
महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए लायंस क्लब के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को कार्यान्वित किये। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। मौके पर लायन अध्यक्ष लायन रतन अग्रवाल सचिन, लायन सुनील माथुर, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन सुनीता अग्रवाल लायन एवं अन्य सभी और भी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।