Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ईडी कोर्ट से अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ने मांगी बेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ईडी कोर्ट से अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ने मांगी बेल
विज्ञापन

जमीन घोटाला

टीम एबीएन, रांची। बरियातू स्थित सेना की जमीन से जुड़े घोटाला मामले में कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ने ईडी कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी है। दोनों आरोपितों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सोमवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है। इसपर सुनवाई के लिए एक जुलाई की तिथि निर्धारित की गयी है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने गत सात जून को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था। रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 62,676