Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : जलापूर्ति को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : जलापूर्ति को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश
विज्ञापन
  • जल संकट को लेकर नगर आयुक्त ने की बैठक

टीम एबीएन, रांची। पानी की कमी को देखते हुए नगर आयुक्त के आदेश पर जुडको के पाधिकारियों ने बताया कि निगम क्षेत्र में 2 लाख 10 हजार जल संयोजन किया जाना है, जिसमें 48,865 घरों में किया जा चुका है। 

जुडको के द्वारा दिये गये आंकड़ों के बाद नगर आयुक्त ने आदेश दिया कि जल्द से जल्द जिन घरों में जल संयोजन नहीं हो पाया है, उन घरों में शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत नगर निगम के सभी क्षेत्रों में शीघ्र जलापूर्ति बहाल करायी जाये।

बैठक में नगर आयुक्त शशि रंजन ने सड़क किनारे पाइप बिछाने को लेकर चर्चा की। इसपर उन्होंने ठेकेदारों को स्पष्ट रूप से कहा है कि पाइप बिछाने के दौरान सड़कों की मरम्मत ठीक से करें। अन्यथा संबंधित ठेकेदारों और फर्मों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। बैठक में नगर आयुक्त शशि रंजन ने जुडको, पेयजल-स्वछता प्रमंडल और गेल के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये। 

कहा कि पाइप लाइन विस्तारीकरण में जो भी रोड अथवा नाली क्षतिग्रस्त हुआ है, उसे बरसात से पूर्व मरम्मत कर दिया जाये। ऐसा नहीं करने पर दुर्घटना की स्थिति होने पर इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित एजेंसी की होगी। उन्होंने बैठक में मौजूद मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स को निर्देश दिये। 

कहा कि प्रत्येक घरों से वाटर यूजर बिल की राशि का संग्रह शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने निगम की जलापूर्ति शाखा द्वारा संचालित इंफोर्समेंट टीम को कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि अवैध जल संयोजन को चिह्नित करते हुए संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाये। 

वहीं बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से नगर आयुक्त शाशि रंजन कुमार ने भीषण गर्मी को लेकर चर्चा की। जिन क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है, उस क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तुरंत ही जलापूर्ति बहाल करें। 

बैठक में नगर आयुक्त शशि रंजन के अलावा, उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी, जुडको के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, विद्युत अभियंता, गेल के पदाधिकारी सहित निगम के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,076