Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : जांच अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन से अधिक ऑटो जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : जांच अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन से अधिक ऑटो जब्त
विज्ञापन
  • लोहरदगा जिला परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में आज यानी रविवार को सड़क सुरक्षा टीम एवं सुरक्षाबलों द्वारा जांच अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन ऑटो को पकड़ा गया है। वहीं, जिला परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के ऑटो एवं ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप मच गया है।

कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूला जायेगा
मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर में बिना कागजात एवं बिना नंबर प्लेट के टेंपो एवं ट्रेक्टर धड़ल्ले से चल रही है, जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए रविवार को जांच अभियान चलाया और वाहनों को पकड़ कर पूरी टीम जांच में जुट गयी है। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों की जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूला जायेगा। पेपर सही नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

लोहरदगा में जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र के कुछ ऑटो मालिकों का कहना है कि रांची जैसे बड़े शहरों से डीजल ऑटो को हटा दिया गया है। 

वैसे टेंपो को कम से कम कीमतों में खरीद कर बिना नंबर प्लेट एवं बिना कागजात के ही लोहरदगा के सड़को में धड़ल्ले से दौड़ाया जा रहा है। लोगों ने कहा जिला परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को सड़कों में फ्री चलने की छूट दे रखी है, जिसके कारण अब अन्य ऑटो वाहन मालिक भी फालतू का कागजात अपडेट करा कर पैसा बर्बाद करना उचित नहीं समझ रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,470