Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

यात्री शेड में टैंकर घुसने से दो की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यात्री शेड में टैंकर घुसने से दो की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। यह दुर्घटना बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र में घटी है। हादसे में कई अन्य लोगों के हताहत होने की बात कही जा रही है।

यह हादसा रविवार अहले सुबह हुआ है। दुर्घटना जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा में घटी है। एक अनियंत्रित टैंकर यात्री शेड से जा टकराया। 

दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं कई लोगों के मलबा में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,836