टीम एबीएन, कोडरमा। विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 34 वां प्रांतीय कबड्डी एवं खो-खो खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय विद्यालय कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस प्रांतीय कार्यक्रम में पूरे झारखंड से 27 विद्यालयों की सहभागिता रही, जिसमें 380 भैया एवं 283 बहने प्रतिभागी प्रतिभागी के रूप में भाग लिए कार्यक्रम में कुल 800 की संख्या रही। संपूर्ण कार्यक्रम बाल किशोर एवं तरुण वर्ग में आयोजित किया गया, उक्त जानकारीआज के वंदना सभा में कार्यक्रम प्रमुख आचार्य मनोज कुमार ने दी।
ज्ञात हो कि इस आयोजन में इस विद्यालय की बहनों द्वारा किशोर वर्ग में कबड्डी और खो-खो दोनों ही प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आज के वंदना सभा में विजेता बहनों को उसके मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने बताया कि भैया बहनों के हौसला को देखते हुए ऐसा प्रतीत हुआ कि कोई भी कार्य दुनिया में असंभव नहीं है। तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी हमारी बहनें अपने साहस का परिचय देते हुए पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त की है, यह इस विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। विजेता टीम के कोच अर्चना सिंहा एवं धीरज कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति की ओर से माननीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव एवं सह सचिव ने सामूहिक बधाई दी एवं प्रशंसा की।
मौके पर डॉ धीरेन्द्र कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, प्रभात सौरव, रामानुज पांडे,प्रणव प्रभास, विजय मिश्रा, बिरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा, संजय महतो, मुन्ना सिंह, पवन कुमार शर्मा, संजय महतो, संजय कुमार सिंह, विजय तिवारी, शर्मिष्ठा शाहा, चंद्र कावेरी निहाल, अनीता ठाकुर, श्वेता श्रीवास्तव, रिमझिम सिंह आदि सभी आचार्य - दीदी जी उपस्थित रहे।