Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : आसमानी बिजली का कहर, वज्रपात से 16 लोगों की मौत

झारखंड : आसमानी बिजली का कहर, वज्रपात से 16 लोगों की मौत
विज्ञापन
  • सक्रिय हुआ मानसून, सतर्क रहने की जरूरत

टीम एबीएन, रंची। झारखंड में मानसून की शुरुआत के बाद से ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मंगलवार को राजधानी समेत बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद गर्मी से कई जिलों में लोगों को राहत मिली। 

उधर, मानसून आते ही संताल परगना के तमाम जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के देर से आने से बादलों की गर्जना और बिजली गिरने की आशंका है, इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने की घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये। 

मृतकों में सात बच्चे भी शामिल हैं। वज्रपात की सबसे बड़ी घटना हजारीबाग सिलवर पहाड़ पर हुई, जहां दो लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन लोग घायल हो गये। इसके साथ ही जानकारी के अनुसार हजारीबाग-बगोदर मार्ग स्थित सिलवर पर्वत पर जगन्नाथ धाम मंदिर में रथयात्रा मेले का आयोजन किया गया है। 

मंगलवार शाम 5:30 बजे गणेश मंदिर के पास वज्रपात पीपल के पेड़ और बड़ी चट्टान के बीच आ गिरा। साथ ही ठनका गिरने से वहां पूजा करा रहे मंदिर के पुजारी सुधांशु पांडेय उर्फ धोनी (19, पिता-विजय पांडेय) और श्रद्धालु अरुण कुमार गुप्ता (16, पिता-तापेश्वर साव, ग्राम रोला) की मौत हो गयी। वहीं, दर्जन भर श्रद्धालु घायल हो गयी।

राजधानी के इन हिस्सों में हुई बारिश
आपको बता दें कि मंगलवार को राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 जून तक बारिश होने की संभावना जतायी है। लगभग पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश से प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,614