Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल  कडरू रांची में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने योगासन का अभ्यास किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि आज पूरे विश्व के 192 देशों के लोग एक साथ योगाभ्यास कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि योग प्रत्येक दिन करना चाहिए तथा हर दिन कम से कम 1 मिनट का ध्यान अवश्य करना चाहिए। विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक सह योग प्रशिक्षक त्रिपुरारी कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर वज्रासन, ताड़ासन, हलासन, वृक्षासन, पद्मासन जैसे कई आसनों का अभ्यास कराया। 

योगासन कार्यक्रम में एनसीसी के बच्चों ने भी भाग लिया। शिक्षकों में पशुपति नाथ झा, उदय नाथ झा, एके मंडल और आलोक इंद्र गुरु ने भी लोगों को संबोधित किया। मौके पर पीटीआई अशोक कुमार सिंह ममता सिंह समेत जूनियर और सीनियर विंग के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा वर्ग नवम और दशम के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,755