टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, रांची की ओर से विश्व योग दिवस के अवसर पर सेवा बस्तियों में चलने वाले 65 बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों ने योगासन किया। मौके पर प्राणायाम के अनुलोम विलोम,कपाल भाती, भ्रामरी, भसतृका, ताड़ासन, अर्धकटी चक्रासन, वीरभद्रासन का अभ्यास किया गया।
इसी प्रकार से सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं व सेवा भारती शिशु विद्या मंदिर, जोन्हा के बालक- बालिकाओं ने व्यायाम योग व आसन कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। मौके पर केन्द्र की शिक्षिकाओं ने योग के विभिन्न फायदे बताते हुए बच्चों और अभिभावकों को प्रतिदिन सुबह में योगासन करने का आग्रह किया।