Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बीआईटी लालपुर में धूमधाम से मना योग दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी लालपुर में धूमधाम से मना योग दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अंतराष्ट्रीय योग दिवस आज बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर में  मनाया गया। इस आयोजन को एनएसएस के सदस्यों ने आयोजित किया इसमें शामिल होते हुए सेंटर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने योग और उसके लाभकारी परिणाम को बताया और इससे नियमित रूप से आयोजित करने के लिए कहा।

संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने योग दिवस पर एनएसएस के कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए कहा कि आज के युवाओं में योग के प्रति जागरूक होना ही इसके अच्छे लाभ के कारण लगता हैं। 

डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने योग दिवस पर बोलते हुए कहा कि योग हमे दवा और अस्पताल से मुक्ति दिलाने में सहयोग करता है। हम योग से रोग को मुक्त कर सकते हैं।

इस आयोजन में श्री शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, अनुरिमा, आयुषी, निकिता, काव्या, अमृता, अनुराग, आदित्या, सुब्रतो, अनिवेशा, सुजेस सहित कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने एनएसएस के इस आयोजन में भाग लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राणा प्रताप ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,974