Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : चार उचक्के गिरफ्तार, जमकर कुटाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : चार उचक्के गिरफ्तार, जमकर कुटाई
विज्ञापन
  • उचक्कों पर आयी शामत, चार दबोचे गये, दो की जमकर पिटाई

टीम एबीएन, रांची। रांची में पलक झपकते ही मोबाइल, पैसे, सोने की चेन झपट कर भाग जाने वाले उचक्कों के लिए मंगलवार की रात बहुत ही बुरी साबित हुई, पब्लिक और पुलिस के सहयोग से चार स्नैचर्स को दबोचा गया है, जिसमें से दो की तो जबर्दस्त धुनाई भी की गयी।

रांची के सदर थाना क्षेत्र में देर रात बसों से घर लौटने वाले यात्रियों को निशाना बनाने वाले दो अपराधियों को पब्लिक के सहयोग से पुलिस ने धर दबोचा है। मंगलवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर स्थित अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति से पैसे की छिनतई कर रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोगो ने धर दबोचा और फिर दोनों की जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाया और थाने ले गयी।

लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में लगातार मोहल्ले में छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। मंगलवार को शांतिनगर मोहल्ले के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान शोर मचाने की आवाज सुनाई दी। देखने पर यह जानकारी मिली कि किसी व्यक्ति से पैसे छीन कर दो अपराधी भाग रहे हैं। यह देख कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाई और अपराधियों को खदेड़ कर दबोच लिया। 

भीड़ ने दोनों अपराधियों की जमकर मरम्मत भी की। हालांकि भीड़ के द्वारा ही पुलिस को सूचना भी दी गयी थी, जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गयी। रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने लालपुर, लोअर बाजार और अरगोड़ा जैसे इलाकों में महिलाओं से चेन स्नैचिंग की है। 

पूछताछ में दोनों अपराधियों ने रांची के कुछ जेवर कारोबारियों के नाम भी बताये हैं, जो छिनतई के गहनों को गलाने का काम करते हैं। इस मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद कई इलाकों में अभी भी छापेमारी की जा रही है। इसमें अन्य स्नैचर भी गिरफ्तार हो सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,975