- प्रतुल शाहदेव बोले- झामुमो को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कहा कि झामुमो विकास के सवालों से तिलमिला जाती है क्योंकि विकास उसके एजेंडे में नहीं है। शाहदेव ने कहा कि जो सच है उसका सामना झामुमो नही कर पा रहा। बड़े-बड़े वादे करके सत्ता पर काबिज होना अलग बात है उसे धरातल पर उतारने के लिए साफ नियत और नीति चाहिए।
शाहदेव ने कहा कि भाजपा की पुरवर्ती रघुवर सरकार ने विकास के मिशाल कायम किये। इसलिए अगर रघुवर दास उसका अवलोकन करना अपना फर्ज समझते है। जो पेड़ लगाता है उसे ही उसकी चिंता होती है। फल खाने वाले तो केवल पत्थर मारना ही जानते है। उन्होंने कहा कि झामुमो क्यों भूल जाता है कि अपने सुप्रीमो की सीट को मुख्यमंत्री रहते पार्टी नहीं बचा पायी थी। इसलिए याद रखना चाहिए बार बार जनता आपके झांसे में नहीं आयेगी। प्रतुल ने कहा कि हिम्मत है तो राज्य संपोषित भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री का दंभ भरने वाला व्यक्ति अगर आदिवासी बहन बेटियों के इज्जत और जान की सुरक्षा नही कर सकता उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।कहा कि कभी झामुमो मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि और दलालों बिचौलियों के कारनामों पर भी प्रेसवार्ता कर जनता को बताने का कष्ट करे।
शाहदेव ने कहा कि भारत की संप्रभुता, संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में पूरी तरह सुरक्षित है। झामुमो केवल राज्य फैले बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अपनी चुप्पी तोड़े तो राज्य का बड़ा भला होगा। लेकिन तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में डूबे सत्ताधारी गठबंधन से यह उम्मीद नहीं है।