Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : वज्रपात ने रथ मेला की चमक को किया धूमिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : वज्रपात ने रथ मेला की चमक को किया धूमिल
विज्ञापन
  • हजारीबाग के जगन्नाथ मंदिर पहाड़ी पर वज्रपात
  • पुजारी के बेटे समेत दो की मौत, एक दर्जन श्रद्धालु घायल

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के सिलवार स्थित जगन्नाथ पहाड़ी मंदिर के पास मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी। इनमें एक मंदिर के पुजारी विजय पांडेय का बेटा सुधांशु उर्फ धोनी (14 वर्ष) शामिल है। वह सिलवार का ही रहनेवाला था। दूसरे मृतक का नाम अरुण कुमार (15 वर्ष) है। उसके पिता अरुण कुमार हैं। वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गये। सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायलों में दारू पेटो के भोला राणा (20 वर्ष), चुरचू आंगो के सोमर मुर्मू (18 वर्ष), सिंदूर के अजय कुमार (13 वर्ष), पेटो के आकाश वर्मा, प्रमिला देवी आदि शामिल हैं।
झारखंड में मानसून के प्रवेश के साथ वज्रपात की घटना भी बढ़ने लगी है। इसी के तहत मंगलवार को रथयात्रा के दौरान वज्रपात की घटना घटी। 

हजारीबाग के सिलवास पहाड़ स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर परिसर में रथयात्रा के दौरान वज्रपात की घटना घटी। शाम सवा पांच बजे के करीब इस हादसे में दो श्रद्धालु की मौत हो गयी। वहीं एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती किया गया।

इस हादसे में सुधांशु पांडे और 16 वर्षीय अरुण कुमार गुप्ता की मौत हो गयी। सदर एसडीओ विद्याभूषण कुमार ने दो श्रद्धालुओं की मौत और एक दर्जन श्रद्धालु के घायल होने की पुष्टि की। एसडीओ ने कहा कि सभी घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। इस दौरान एसडीओ और सीओ अस्पातल में घायलों का हाल जानने पहुंचे।

कहां है सिलवार पहाड़

हजारीबाग बगोदर मार्ग शहर से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है सिलवार पहाड़ यहां हर साल रथयात्रा का आयोजन होता है। सिलवार पहाड़ पर जगन्नाथ धाम मंदिर मौजूद है। यहां भव्य मेले का आयोजन होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,552