Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : आसमानी बिजली से तीन की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : आसमानी बिजली से तीन की मौत
विज्ञापन

विभिन्न थाना क्षेत्रों में वज्रपात से तीन गंभीर

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले भर में मंगलवार को आसमानी बिजली ने जहां तीन की जान ले ली वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार दोपहर बाद आंधी व बारिश के साथ ही वज्रपात की घटना में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई है वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी अनुसार पेशरार प्रखण्ड के सेरंदाग थाना क्षेत्र के बालाडीह टोला चेनार में मंगलवार दोपहर बाद चली आंधी बारिश व वज्रपात ने ग्रामीणों पर कहर ढा दिया है। पेशरार प्रखंड क्षेत्र के बालाजी टोला चिनार में खेती करने गए ग्रामीण बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे चले गए। 

इसी बीच तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने जांच उपरांत दो को मृत घोषित कर दिया है। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 

घटना में सुजीत खेरवार की 14  वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी और बुधमन खेरवार 46 वर्षीय पत्नी बसमतिया देवी की मौत हो चुकी है वहीं स्व भूखा खेरवार के 55 वर्षीय पुत्र बुधमन खेरवार,दिनेश खेरवार की 14 वर्षीय पुत्री मुनिता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

दूसरी घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के बंसरी, गुरिया टोली में धान का बिचड़ा छींटने गई प्रकाश बाखला की 26 वर्षीय पत्नी कौशल्या बाखला वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

तीसरी घटना पेशरार थाना क्षेत्र के रोरद की है जहां आम चुनने के क्रम में बालक वज्रपात की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। वज्रपात में रोरद गांव निवासी लाल भगत के 9 वर्षीय पुत्र अंकित भगत की मौत हो गयी है। सदर अस्पताल में मृतक बालक के शव के पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,913