Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिमडेगा : वज्रपात से दो की मौत, तीन घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिमडेगा : वज्रपात से दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले में तपती गर्मी के बाद सोमवार रात हुई बारिश ने लोगों को राहत तो जरूर दी। लेकिन कोलेबिरा प्रखंड में बारिश राहत के साथ-साथ कहर लेकर आयी। यहां बारिश के दौरान हुए वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गयी। 

कोलेबिरा थाना क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान कृष्णा मुंडा नामक व्यक्ति के घर पर वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से कृष्णा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी कलावती मुंडा और दो पुत्र रितिक मुंडा एवं रोशन मुंडा भी वज्रपात के चपेट में आने से घायल हो गये। 

जानकारी के अनुसार कृष्णा मुंडा और उनके परिवार के सभी सदस्य तेज आंधी तूफान और बारिश के दौरान अपने घर के एक कमरे में बैठे थे। उसी वक्त वज्रपात होने से मौके पर ही कृष्णा मुंडा की मृत्यु हो गयी। उनके परिवार के सदस्य वज्रपात की चपेट में आने से घायल हो गये। 

जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा ले जाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर बतायी जा रही है। वहीं वज्रपात की दूसरी घटना डूमरडीह में हुई। जहां विष्णु केवट की भी वज्रपात से मौत हो गयी। 

बारिश के मौसम में झारखंड में वज्रपात की घटनाएं होती रहती हैं। सोमवार को भी राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की घटना घटी। जिसमें कुल 4 लोगों की मौत हो गयी। गुमला में वज्रपात में तीन लोगोंं की मौत हो गयी। जबकि खूंटी में हुए वज्रपात में एक महिला की मौत हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,572