Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : राज्यपाल ने किया पारंपरिक योग पुस्तक का विमोचन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : राज्यपाल ने किया पारंपरिक योग पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डॉ परिणीता सिंह एवं डॉ अर्चना कुमारी द्वारा लिखित योग पुस्तक पारंपरिक योग का विमोचन महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में किया। डॉ परिणीता सिंह ने बताया कि योग पर आधारित यह हमारी तीसरी पुस्तक है। इससे पहले योग एक दृष्टि में और अभ्यासम् नामक पुस्तकें भी हमने लिखी है। 

उन्होंने कहा कि हम इस पुस्तक के द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी निष्ठा को व्यक्त करना चाहते हैं। यह पुस्तक सभी आयु वर्ग के लिए उपयोगी है। 

डॉ अर्चना कुमारी ने कहा पारंपरिक योग में योग के सूक्ष्म ज्ञान को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों रूप में बतलाने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक मे सरल भाषा का प्रयोग किया गया है जिसे कोई भी आसानी से समझ सकता है।

इस विमोचन कार्यक्रम में आयुष के निर्देशक डॉ फजलुस शमी एवं डॉ राजीव कुमार (संयोजक झारखंड राज्य आयुष परामर्शदात्री समिति) भी उपस्थित थे। 

फिलवक्त डॉ परिणीता सिंह रांची विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ योगा में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत है एवं डॉ अर्चना कुमारी राज्ययोग केंद्र, आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग, झारखण्ड सरकार मे योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत है।

विज्ञापन