Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में क्रिकेट पिच का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में क्रिकेट पिच का उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी सीएमसी के डायरेक्टर (पीएस- 1) आर्यरत्न जेपी शूर  के करकमलों द्वारा क्रिकेट पिच का भव्य उद्घाटन किया गया। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथि वृंद का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है कि विद्यालय प्रांगण में एक साथ इतने महान विभूतियों का पदार्पण हुआ। 

इन्हीं के कुशल मार्ग दर्शन में हमारा विद्यालय दिन दूनी, रात चौगुनी प्रगति कर रहा है। हमारे विद्यार्थी सफलता के नये प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं। हम हृदय से आभारी हैं।
डीएवी सीएमसी के डायरेक्टर (पीएस- 1) कर्मवीर जेपी शूर ने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी स्कूलों के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक, बल्कि शिक्षकेत्तर गतिविधियों में भी सबसे आगे हैं।यह उनके शिक्षकों तथा प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है। हमें ऐसे विद्यार्थियों पर गर्व है। 

निदेशक महोदय ने विद्यालय की बारहवीं कक्षा के विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय आईसीएसएससीई  में सर्वोच्च अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों; अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, वेदिका शर्मा, कक्षा दसवीं की सर्वोच्च अंक प्राप्त करनेवाली छात्रा अभीप्सा हाजरा, जेईई एडवांस्ड में 99.12 पार्सेंटेल प्राप्त करनेवाले छात्र सृजन स्वप्निल, जूडो में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता कृति कृष्णा (स्वर्ण पदक), सूरज कुमार महतो ( कांस्य पदक ) तथा विद्यालय के पूर्व छात्र सह भारतीय क्रिकेट (अंडर 19) टीम के खिलाड़ी सुशांत कुमार मिश्रा को प्रशस्ति पत्र तथा पटका प्रदान करके सम्मानित किया। 

साथ ही विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल को खेल जगत में विद्यालय को राष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं उनके उपलब्धियों हेतु विशेष रुप से प्रशस्ति पत्र तथा पटका प्रदान करके सम्मानित किया गया।

डीएवी झारखंड जोन जी तथा सी के प्रक्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार, जोन बी के प्रक्षेत्र अधिकारी एमके सिन्हा, जोन एच के प्रक्षेत्र अधिकारी पी हाजरा, जोन ए के प्रक्षेत्र अधिकारी ओपी मिश्रा, डीएवी बरियातु के प्राचार्य वीके पांडेय, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य एसके सिन्हा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव, डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 112,277