Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : शिक्षकों-छात्राओं से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया संवाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : शिक्षकों-छात्राओं से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया संवाद
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज सरायकेला-खरसावां जिला के कुमार विजय प्रताप सिंह देव राज्य संपोषित बालिका +2 उच्च विद्यालय पहुंचकर वहां के शिक्षकों एवं छात्राओं से संवाद किया। वहां उन्होंने विद्यालय के लिए भूमि दान देने के लिए कुमार विजय प्रताप सिंह देव के परिवार के प्रति कृतज्ञता अर्पित की।

राज्यपाल ने की लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की सराहना

राज्यपाल ने विद्यालय के आई सी टी लैब, लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की सराहना की। वहां की एक छात्रा ने संवाद के क्रम में राज्यपाल से सांसद एवं राज्यपाल के रूप में अपने अनुभव को साझा करने हेतु अनुरोध किया। राज्यपाल ने बताया कि सांसद के रूप में किस प्रकार उन्होंने अपने क्षेत्र में जनता के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार इत्यादि सुलभ कराने कि दिशा में कार्य किया और कोयंबटूर से 6 अतिरिक्त ट्रेन का परिचालन कराने की दिशा में अपनी भूमिका निभायी। 

राज्यपाल के रूप में वे अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारत्मक बदलाव देखना चाहते हैं। इसलिए वे सुदूरवर्ती गांवों में जाकर ग्रामीणों से संवाद करते हैं व उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं।

अपना कार्य बिना फल की चिंता करते हुए करें

संवाद के क्रम में ही एक अन्य छात्रा के प्रश्न का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा कि अपना कार्य बिना फल की चिंता करते हुए करें। प्रत्येक कार्य के लिए समय का निर्धारण करें। राज्यपाल ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि उनके प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वे देश के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं, जिसके कारण भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। हमें भी लगातार प्रयास करना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 127,176