Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर देश सेवा को समर्पित हुए 382 अग्निवीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर देश सेवा को समर्पित हुए 382 अग्निवीर
विज्ञापन
  • 382 अग्निवीरों के पहले समूह ने 24 सप्ताह का सैन्य प्रशिक्षण किया पूरा

टीम एबीएन, रामगढ़। जिले में 2 रेजीमेंट के 382 अग्निवीरों के पहले समूह ने 24 सप्ताह का सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को देश की सेवा करने की शपथ ली। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है। 

यहां हरबख्श सिंह ड्रिल चौक पर हुई परेड में 271 अग्निवीरों को भारतीय सेना के सिख रेजिमेंटल सेंटर (एसआरसी) में शामिल किया गया। बयान के अनुसार, 111 अग्निवीरों के एक और समूह को किलाहारी ड्रिल स्क्वायर पर एक परेड में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में शामिल किया गया था। 

रामगढ़ में सिख रेजिमेंटल सेंटर ने बयान में कहा, 24 सप्ताह के सैन्य प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट शारीरिक मानक हासिल किए, विभिन्न प्रकार के हथियारों को संभालने में दक्षता हासिल की और विभिन्न परिदृश्यों और इलाके की स्थितियों में युद्ध की बुनियादी बातें सीखीं। 

यहां के सिख रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर शैलेश सती ने अग्निवीरों के प्रशिक्षण में प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा सैनिकों में प्रशिक्षण और अनुशासन का एक उच्च स्तर स्थापित किया गया था।

ब्रिगेडियर सती ने सेना के भावी सैनिकों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान करने की प्रतिबद्धता के लिए केंद्र के प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की भी प्रशंसा की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,122