Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बब्लु मोदी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने मृतक की पत्नी को भेजा जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बब्लु मोदी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने मृतक की पत्नी को भेजा जेल
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा‌। कोडरमा जिला में हत्या लूट के मामले लागातार हो रहे है़ं और‌ जिला प्रशासन इन सब पर लागाम लगाने और गुत्थियों को सुलझाने में पुरी तरह नाकाम नजर आ रही है। कोडरमा की सांसद व केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही  और झारखंड सरकार से आग्रह भी किया कि इस पर ध्यान दें।

बता दें कि  रविवार को गिरिडीह के बिरनी थाना से चन्दवारा पुलिस ने काण्ड संख्या 32/23 के तहत बब्लू मोदी हत्याकांड में मृतक की पत्नी ज्योति देवी को उसके मायके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की माने तो ज्योति देवी पर बब्लू मोदी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने को लेकर गिरफ्तार किया गया।

अब सवाल यह है कि पुलिस ने कैसे मान लिया कि बब्लू मोदी ने आत्महत्या किया था। जबकि शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था  कि उसकी हत्या की गयी होगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की बात नहीं कही गयी है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस असली कातिल तक पहूंचने में असमर्थ साबित हो रही है। अगर यही हाल रहा तो पुलिस पर से जनता का भरोसा उठ जायेगा।

क्या थी घटना

बीते 30 अप्रैल को जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराडीह रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में एक शव मिला था। मौके पर चंदवारा थाना पुलिस पहुंचकर शव का शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की थी। मृतक की पहचान बबलू मोदी, पिता रामचंद्र मोदी जयनगर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई थी। 

बबलू मोदी चंदवारा बाजार में फल दुकान चलाता था। स्थानीय लोगों की माने तो 29 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे  उसे फोन कर बाहर बुलाया गया था, जिसके बाद  वह घर से निकल कर बाहर आ गया था। उसके सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। मिली जानकारी के अनुसार रेलवेमैन के द्वारा चंदवारा थाना में सूचना देने के बाद भी पुलिस रात में रेलवे ट्रैक पर नहीं पहुंची थी। 

इस घटना को लेकर लागातार सामाजिक व राजनीतिक मंच के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु आवाज उठ रही है। जिसके परिणामस्वरूप यह कहा जा सकता है कि मामले को शांत करने हेतु पत्नी ज्योति देवी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,765