टीम एबीएन, रांची। रांची में फिर अगलगी की घटना घटी है। इस बार आग दीपा टोली स्थित मिलिट्री कैंट परिसर में आग लगी। कोकर के आदर्श नगर के आर्मी कैंट एरिया में सूखी झाड़ियों में आग की लपटें तेज हो गयी। ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग की घटना बतायी जा रही है।
आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है, उनके द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा 8 ड्रोन कैमरा से परिसर में फैले आग की मॉनिटरिंग की जा रही है। दमकल की टीम पानी की बौछार कर आग को कम करने की कोशिश कर रही है।
इधर आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को आग की लपटों को देखते हुए दूर रहने का आदेश दिया गया है, उन्हें आग के आसपास जाने की मनाही है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।