Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाकुलिया में राज्यपाल ने ग्रामीणों के साथ किया संवाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाकुलिया में राज्यपाल ने ग्रामीणों के साथ किया संवाद
विज्ञापन
  • पर्यावरण दिवस समापन समारोह में भी हुए शामिल

टीम एबीएन, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को लेकर ग्रामीण जागरूक हों और इसका समय पर लाभ लें। महिलाएं सरकारी राशि का सदुपयोग करें, शराब से परहेज करें और बेहतर परिवार और समाज का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आपको राजभवन नहीं आना पड़े बल्कि राजभवन आपके पास आये।

कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने दो लाभुकों को भूमि का पट्टा दिया। फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत तीन दीदियों को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये का राशि दी गयी। 34 महिला समूह को 1.95 करोड़ रुपए जेएसएलपीएस क्रेडिट लिंकेज के तहत दिये गये। इसके साथ ही राज्यपाल ने लोगों के साथ बातचीत भी की।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अगले दो वर्ष में राज्य में 1 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। झारखंड में वनों की रक्षा के लिए सरहुल जैसे पर्व मनाए जाते हैं। पेड़ों की रक्षा का संदेश देने की ये परंपरा शानदार है।

उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम में जमुना टुडू जैसी साहसी महिला की चर्चा के साथ साथ समाज में बेहतर काम करने वाले ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया। आज औद्योगिकरण भी जरूरी है। परंतु इसके साथ पर्यावरण की रक्षा भी जरूरी है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना होगा।

 हमें जल संरक्षण का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा प्लास्टिक के प्रयोग से बचें। झारखंड में खनिज संपदा की भरमार है। खनिज संपदा का बेहतर प्रयोग होगा तभी राज्य का विकास होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,956