Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर शनिवार की रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क पर ही रोक दिया और कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी कार सवार के बाहर निकलते ही आग की लपटें और तेज हो गयी। 

देखते ही देखते आधे घंटे में ही कार पूरी तरह से जल गई। आग लगने की सूचना पर चान्हो थाना प्रभारी रंजय कुमार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। 

बताया जाता है कि चान्हो निवासी रतन साहू अपने परिवार के सदस्यों के साथ किराये की कार लेकर एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए लोहरदगा जा रहे थे। इसी दौरान चान्हो एनएच- 39 के पास स्थित पकरियो के समीप कार के पिछले हिस्से में आग लग गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,459