Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ : कई कार्यक्रम आयोजित करेगी प्रेरणा शाखा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ : कई कार्यक्रम आयोजित करेगी प्रेरणा शाखा
विज्ञापन
  • एक कन्या के विवाह को लेकर उपलब्ध करायी सामग्री

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रेरणा शाखा की एक बैठक ब्लॉक रोड स्थित उपाध्यक्ष कार्यालय सभागार में हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। जिसमें 15 जून तक आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। साथ ही 30 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर निर्णय लिया गया।

वहीं कोषाध्यक्ष सीए गुंजन अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान एक जरूरतमंद कन्या को जिसकी शादी इसी माह होनी है उसे साड़ी, सूट, इलेक्ट्रॉनिक सहित कई सामग्री दे कर उनके विवाहित जीवन के सुखमय की कामना की गयी।  

प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि हमारा मंत्र बेटा बेटी एक समान, आइये कन्या का जन्म उत्सव मनायें और अपनी बेटियों पर बेटों की तरह गर्व होना चाहिए। बेटी के जन्म उत्सव पर पांच पौधे लगाने की भी अपील की। सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रेरणा शाखा भी गति दे रही है। 

समिति की पदाधिकारी और सदस्य समिति के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शाखा के द्वारा सरकारी स्कूलों में नव नामांकित छात्राओं के बीच पहले पढ़ाई फिर विदाई जैसे जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। वहीं बालिकाओं के लिए स्वच्छता को लेकर महिला डॉक्टर के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन इसी माह कराया जायेगा। 

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने, कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3 पर वाटर कूलर लगाने, व्हीलचेयर उपलब्ध कराने, नेकी की दीवार के तहत कपड़ा बांटने तथा आनंद सबके लिए के तहत बच्चों के बीच सामग्री का वितरण करने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में शाखा की सदस्यों का जन्म उत्सव और शादी की साल गिरह को लेकर केक काट कर खुशी का इजहार किया। मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, उपसचिव मीना हिसारिया, परियोजना निदेशक स्वेता गुटगुटिया, नेहा जैन, प्रीति गुटगुटिया, दीपा गुप्ता, शीतल पोद्दार, रश्मि गुटगुटिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,758