टीम एबीएन, लोहरदगा। भंडरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रंगदारी मांगने पहुंचे 9 अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि समय करीब 7 बजे सूचना मिली कि नौडीहा सेमरा रोड में मुरली तलाब के पास कुछ लड़का लोग पिस्टल और चाकू लेकर रंगदारी कर रहा है।
कुछ लड़का अल्टो गाड़ी नम्बर जेएच 01 डीएल 2368 में बैठे हैं सूचना का सत्यापन करने हेतु प्रस्थान किया तथा मुरली तलाब के पहुंचा कि वे सभी लोग गाड़ी से भागने लगा। फिर अल्टो का पीछा करते हुए भंडरा चौक के पास गाड़ी को पकड़ा तथा जांच किया तो गाड़ी में कुल 09 लड़के जिसका नाम क्रमश: 1 शमी अंसारी, उम्र 19वर्ष, पे0 सहमत अंसारी, 2 अल्ताब अंसारी, उम्र 20वर्ष, पे0असलम अंसारी, 3 मो मौफिल अंसारी, उम्र 21 वर्ष, पे0 केतामुद्दीन छोटू अंसारी, 4 शाकिब अंसारी, उम्र 18 वर्ष पे0 मकसूद अंसारी, 5 हयान अंसारी, उम्र 20वर्ष पे0 असलम अंसारी, 6 रेहान अंसारी, उम्र 19वर्ष, पे0 इसराफिल अंसारी सभी सा0 सिसई बस्ती थाना सिसई जिला गुमला, 7 अरमान अंसारी उम्र 18वर्ष पे0 मोबत अंसारी सा0 सुरसा थाना पूसो जिला गुमला 8 मो अयान आलम उम्र 22 वर्ष पे0 मो0खुर्शीद मियां सा0 टांगर बसली थाना मांडर जिला रांची, 9 मोहित कुमार ठाकुर उम्र 20वर्ष पे0 विजय ठाकुर सा0+ थाना भंडरा जिला लोहरदगा है।
गाड़ी से जांच के क्रम में पिस्टल जैसा दिखने वाला हथियार, एक बड़ा साइज का चाकू, दो मोटा बांस का डंडा और एक हॉकी स्टिक बरामद किया तथा भंडरा थाना काण्ड संख्या 33/2023 दिनाक 16/06/2023 धारा 147/ 148/ 149/ 341/ 323/ 342/ 307/ 504/ 506/ 385 आई पी सी एवम 25(1)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत लोहरदगा में भेजा गया है।