Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव कडरू में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड डॉ अपराजिता सिन्हा का भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव कडरू में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड डॉ अपराजिता सिन्हा का भव्य स्वागत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव में आज मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीतने वाली डॉ अपराजिता सिन्हा को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने बच्चों को डॉ अपराजिता सिन्हा को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि डीएवी संस्कार युक्त शिक्षा देने को प्रतिबद्ध है और यह डीएवी के संस्कारों का ही फल है कि डॉ अपराजिता सिन्हा ने संस्कार से संबंधित प्रश्न के उत्तर अच्छे से दिए और मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता। मौके पर बोलते हुए डॉ अपराजिता सिन्हा ने कहा कि वे इस विद्यालय के छात्र रही हैं। वह आज बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हैं क्योंकि जिस मंच पर उन्होंने कभी नृत्य किया था और डिबेट में भाग लिया था। 

आज वहीं उन्हें सम्मानित किया जा रहा है और वह भी उन्हीं शिक्षकों के द्वारा जिन से उन्होंने पढ़ा है। उन्होंने सभा में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का जीवन बड़ा कठिन हो गया है। प्रतियोगिता हर जगह है इसलिए अपने आप को सकारात्मक बनाये रखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत से ही सफलता मिल सकती है और सपने सच हो सकते हैं। मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड ने कहा कि हमें अपने कर्म करते जाना चाहिए फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। लेकिन प्रयास पूरा होना चाहिए अपने आप को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए।

जैसा कि आपको मालूम है कि 4 दिन पूर्व दुबई में आयोजित एक समारोह में डॉ अपराजिता सिन्हा को मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड घोषित किया गया।

मौके पर डॉ अपराजिता सिन्हा के पति डॉ अनिरुद्ध, उनके पिता दीपक सिन्हा को भी शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा वर्ग 9, 10 और 12 के छात्र-छात्राएं इस मौके पर मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,763