Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : नक्सल संगठन के नाम पर पुल निर्माण में लगे ट्रैक्टर-बाइक फूंकी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : नक्सल संगठन के नाम पर पुल निर्माण में लगे ट्रैक्टर-बाइक फूंकी
विज्ञापन
  • संदिग्ध लोगों ने पुल निर्माण में लगे ट्रैक्टर और बाइक में लगा दी आग, छानबीन में जुटी पुलिस

एबीएन न्यूज़ नेटवर्क, पलामू। संदिग्ध लोगों ने एक नक्सल संगठन के नाम पर पुल निर्माण में लगे ट्रैक्टर और बाइक को फूंक दिया है। आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के पास सिर्फ एक पिस्टल था। आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा है और लेवी के लिए धमकी दी है।

बता दें कि यह घटना पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के खूंटिसोत नदी की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ सुरजीत कुमार, बिश्रामपुर थाना प्रभारी शशि रंजन समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गये और मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटना के पीछे नक्सली संगठन टीएसपीसी का हाथ है या नहीं इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। मौके से बरामद हुआ पर्चा भी संदिग्ध है।

दरसअल पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के खूंटिसोत नदी में पुल का निर्माण मां छिन्मस्तिका कंपनी द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार के सुबह आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध लोग मौके पर पंहुचे थे। 

संदिग्ध लोगों ने मौके पर मजदूरों से मोबाइल छीन लिया और उनके साथ हल्का बल प्रयोग भी किया है। मोबाइल छीनने के बाद उनलोगों ने आगजनी की घटना अंजाम दे दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये। संदिग्ध लोगों के पास सिर्फ एक पिस्टल था। पुल निर्माण में लगी कंपनी को लेवी के लिए कोई कॉल नहीं गया था। 

एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के पीछे नक्सल हैं या नहीं इसकी जांच की जा रही है। खूंटिसोत में पिछले कई महीनों से पुल का निर्माण किया जा रहा है, तीन महीने से ठेकदार को कोई भी कॉल नहीं गया था। आशंका जतायी जा रही है कि लेवी के लिए घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,461