Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
  • पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से दहशत

टीम एबीएन, रांची। राजधानी में नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। एक बार फिर रांची से एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने दो किलो गांजा भी बरामद किया है।

रांची में मादक पदार्थ की बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने हटिया और सिंह मोड़ में छापेमारी कर एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने नगदी समेत सवा दो किलो गांजा बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार ओबेरिया रोड खटाल के पास का रहने वाला है। मूलरूप से यूपी के बलिया निवासी आरोपी नीरज हटिया में घर से ही पुड़िया बनाकर गांजा की बिक्री किया करता था, उसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।

घरों की तलाशी लेने पर पुलिस ने सवा दो किलो गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त साढ़े दस हजार रुपए नगद बरामद किया है। पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह एक साल से पुड़िया बनाकर गांजा की बिक्री कर रहे हैं। कई लोग उनके घर से आकर गांजा ले जाते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा लाकर देने वाले के नाम की भी जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,343