Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राज्य योग केंद्र में आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंट डाउन का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य योग केंद्र में आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंट डाउन का शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंट डाउन कार्यक्रम का शुभारंभ आज रांची स्थित राज्य योग केंद्र में हुआ। इस सात दिवसीय योग काउंटडाउन का समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में होगा। 

आज के कार्यक्रम का पहला सत्र सुबह छह बजे से शुरू हुआ, जिसमें आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योगा प्रोटोकोल के अनुसार आसन, प्राणायाम, शिथिलीकरण और ध्यान कराया गया। इस सत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम का संचालन योग विशेषज्ञ पीएन सिंह ने किया। आज के दूसरे सत्र में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उपयोगिता प्रतियोगिता तीन प्रकार के ग्रुप में विभाजित थी जो इस प्रकार हैं :  

  • सुपर सीनियर ग्रुप - 25 से 35 साल  
  • सीनियर ग्रुप - 15 से 25 साल  
  • जूनियर ग्रुप - 5 से 15 साल  

पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताएं अलग-अलग हुई। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डॉ आरिफ रजा, डॉ सरिता, चांद नागपाल ने निर्णायक की भूमिका निभायी। कार्यक्रम का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने किया। 

आज का कार्यक्रम निदेशालय आयुष निदेशालय के निदेशक डॉ फैजलुस शमी, राज्ययोग केंद्र के प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित की उपस्थिति में हुआ। इसके अलावा राहुल कुमार (नोडल आफिसर, एन ए एम), दिवाकर चंद्र झा (नोडल आफिसर, एच डब्ल्यू सी) एस पी एम (एनएएम), अलतमश (सहायक,  निदेशालय) उपस्थित थे। 

आज की भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण 21 जून को समापन दिवस पर राज्ययोग केंद्र में होगा। 16 जून 2023 का कार्यक्रम इस प्रकार है :  

  • सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल का अभ्यास 
  • शाम 4 बजे से 6 बजे तक योगासन प्रतियोगिता (सीनियर)
विज्ञापन