Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पदभार ग्रहण करते ही डीडीसी मनीष कुमार ने किया रक्तदान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पदभार ग्रहण करते ही डीडीसी मनीष कुमार ने किया रक्तदान
विज्ञापन
  • मनीष कुमार (भा.प्र.से-2018) ने 28 वें उप विकास आयुक्त के रूप में किया पदभार ग्रहण
  • पदभार के पश्चात जमशेदपुर ब्लड सेंटर में किया रक्तदान

टीम एबीएन, जमशेदपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला के 28वें उप विकास आयुक्त के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की विकास एवम कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को जागरूक करना तथा योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में होगी। 

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के रूप में समाज के आखिरी पायदान के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की जिम्मेवारी होती है, जिले की उपायुक्त के मार्गदर्शन में तथा पूरी टीम के सहयोग से निष्ठापूर्वक इस जिम्मेवारी के निर्वहन का प्रयास होगा, साथ ही कार्यालय में कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिससे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की पूरी क्षमता का बेहतर उपयोग हो सके। इससे पूर्व कोडरमा अनुमंडलाधिकारी तथा ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण के पश्चात  उप विकास आयुक्त ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान कर रक्तदान महादान का संदेश दिया।

विज्ञापन