Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। जयनगर थाना क्षेत्र के लाराबाद के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल राजू साव ( 32) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घायल की पहचान झालपो निवासी अशोक दास (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दोनों लोग अम्बाटाड शादी की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लाराबाद के समीप अज्ञात ट्रैक्टर अपनी चपेट में लेने से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। 

इसके बाद अस्पताल लाया गया, जहां राजू साव को मृत घोषित कर दिया गया। घायल का इलाज सदर में चल रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 62,674