Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : रेलवे स्टेशन पर पति के सामने ट्रेन से कटकर महिला की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : रेलवे स्टेशन पर पति के सामने ट्रेन से कटकर महिला की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भारतीय रेलवे हमेशा इस बात का प्रचार करती है कि कोई भी यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश ना करे इससे हादसे की आशंका बनी रहती है और लोगों की जान भी जा सकती है, लेकिन इसके बाद भी लोग गलती करने से बाज नहीं आते हैं।

इसी का नतीजा उन्हें अपने जान देकर चुकाना पड़ता है। रांची रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कुछ ऐसा ही हुआ, जहां हादसे में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतका की पहचान अंजुम आरा के रूप में हुई है। वह ट्रेन से उतर रही थी। 

इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चेपट में आ गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद स्टेशन पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 62,669