Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : पेट्रोल पंप कर्मी से करीब 6 लाख रुपये की छिनतई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : पेट्रोल पंप कर्मी से करीब 6 लाख रुपये की छिनतई
विज्ञापन

टीम एबीएन दुमका। दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर चौक के पास बाबा बासुकीनाथ फ्यूल पेट्रोल पंप के कर्मी से बाइक सवार चार अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर 5.60 लाख रुपये छिन लिये। 

पंप के कर्मी हितेश कुमार के साथ छिनतई की घटना तब हुई, जब वे पैसे लेकर दुमका जा रहे थे। दुमका जाने के क्रम में दो बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप कर्मी हितेश कुमार बाबा बासुकीनाथ फ्यूल स्टेशन चंद्रदीप (नोनीहाट) से पेट्रोल-डीजल बिक्री के पैसे को लेकर मंगलवार की शाम कार से अपने मालिक को पैसा देने जा रहे थे। 

चंद्रदीप नोनीहाट से निकलकर जैसे ही कार अमरपुर चौक के पास स्पीड ब्रेकर के समीप धीमी हुई, अचानक पीछे से आ रहे दो बाइक सवार चार अपराधियों ने गाड़ी रोकवा कर हितेश कुमार से रुपये छीन लिये। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक अपराधी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे। इधर, पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 69,891