Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

किस्को में ह्यूमैनिटी इंडिया ने मिट्टी के घड़ा का किया वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किस्को में ह्यूमैनिटी इंडिया ने मिट्टी के घड़ा का किया वितरण
विज्ञापन
  • 100 परिवारों के बीच बांटा गया मिट्टी का घड़ा

टीम एबीएन, लोहरदगा। ह्यूमैनिटी इंडिया संस्था के द्वारा हिंडालको के सहयोग से जिले के 100 परिवारों के बीच मिट्टी के घड़ा का वितरण किया गया। संस्था के सचिव शाहिद रजा ने बताया कि जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए संस्था के द्वारा जिले के अत्यंत गरीब परिवारों के बीच मिट्टी के घड़ा के वितरण को लेकर हिंडालको से संपर्क किया गया था। 

जिस पर हिंडालको ने जनकल्याण को लेकर संस्था के माध्यम से अत्यंत गरीब परिवारों के बीच मिट्टी के घड़े के वितरण में सहयोग किया गया। घड़ा वितरण को लेकर संस्था के द्वारा सदर प्रखंड, किस्को प्रखंड, पेशरार प्रखंड, सेन्हा प्रखंड, कुड़ू प्रखंड तथा भंडरा प्रखंड में कुल 100 अत्यंत गरीब परिवारों का चयन किया गया था। संस्था ने ऐसे परिवारों का चयन किया था जिस परिवार में ठंडा पानी पीने का कोई साधन उपलब्ध नहीं है। ये परिवार ठंडा पानी के लिए पड़ोसियों पर आश्रित है। संस्था के माध्यम से इन परिवारों को मिट्टी का घड़ा दिया गया। 

बताया गया कि संस्था के माध्यम से जन कल्याण के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहते हैं। मौके पर राजेंद्र महतो, प्रीतम कुमार साहू, रीना देवी, आरती कुमारी, आकाश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,743