Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

किस्को में एकल महिलाओं के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर बनी प्रखंड स्तरीय समिति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किस्को में एकल महिलाओं के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर बनी प्रखंड स्तरीय समिति
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला के किसको प्रखंड अंतर्गत परहेपाठ पंचायत में 7 गांव टोला की एकल महिलाओं ने किस्को में आयोजित एकल महिलाओं के मुद्दे पर जागरूकता सृजन को लेकर बैठक में भाग ली। जिसमें बैठक की शुरुआत परिचय के साथ किया गया। 

इस दौरान सर्वो संस्था के फैसिलिटेटर सुखमनी लकड़ा ने बताया कि एकल महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाना, उनके गरिमा और सम्मान स्थापित करने के लिए लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है साथ ही उन्हें स्थायी आजीविका से जोड़ना और सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने जैसे पेंशन, आवास, सभी प्रकार के योजनाओं में ग्राम सभा में महिला भागीदारी बढ़ाने, महिला ग्राम सभा को नियमित करना तथा सरकारी आदेश निकालना आदि उद्देश्य को लेकर प्रखण्ड स्तर पर कमेटी का गठन किया गया। 

जिसमें सुमिया, नूरेश, मंजू भगत, सुशीला, संतोषी कुमारी, बिरधी, सबुजन, जानकी मुंडा, रजीना, गुलशन, जानकी देवी, सबीना, सरस्वती, शशिकला, बहुरी, समीना, शहनाज, मंगरी, फुलमनिया, सुमिता रोता, मालती, सलेहा, हसीना, राधा, सरधा एवं समीना आदि महिलाओं को चुना गया। उक्त सभी महिलाएं प्रखंड स्तर पर कार्य करेगी और जिला के लिए 10 एकल महिलाओं को चुने जाने की जानकारी दी गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,485