Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पसमंदा मुसलमानों को हक दिलाने के लिए जल्द बनेगा संगठन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पसमंदा मुसलमानों को हक दिलाने के लिए जल्द बनेगा संगठन
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। ईदगाह मोहल्ला स्थित अंजुमन हॉस्पिटल में बुधवार को लोहरदगा के पसमांदा मुसलमानों की एक दिवसीय बैठक अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी अफसर कुरैशी के नेतृत्व एवं हाजी शकील अहमद, हाजी ऐनुल मास्टर, प्रोफेसर अरशद मोमिन, कमरुज्जमा कुरेशी, फिरोज राही, ऐनुल अंसारी इत्यादि की उपस्थिति में आयोजित की गयी।

बैठक में लोहरदगा के मुस्लिम समाज के कद्दावर नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्यता पसमांदा मुसलमान मे आने वाले विभिन्न जातियों के ओहदेदार शामिल हुए बैठक की शुरुआत कलाम ए पाक पढ़ कर की गयी। जिसके बाद हिंदुस्तान के साथ-साथ लोहरदगा में पसमांदा मुसलमानों के साथ हो रहे भेदभाव को मुख्य बिंदु बनाकर लोगों के सामने रखा गया है।

जहां बताया गया कि किस तरह लोहरदगा में 80% से ज्यादा पसमांदा मुसलमान से भेदभाव किया जा रहा है राजनीति में दूर-दूर तक पसमांदा मुसलमानों को जगह नहीं दी जा रही है। जब के पसमांदा मुसलमान 80% है फिर भी हर लाइन से इन्हें दूर रखा जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि हम 80% पसमांदा मुसलमान एकजुट नहीं है।

जिसका फायदा ऊंची जाति के लोग उठा रहे हैं और हम आबादी में सबसे ज्यादा होकर भी सबसे दबे कुचले हैं और हमारा स्थान आज के वक्त पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। इन्हीं सब को देखते हुए अब लोहरदगा में भी पसमांदा मुसलमानों को एकजुट होना पड़ेगा, जिसके लिए रणनीति तैयार कर एक संगठन को तैयार करना पड़ेगा। 

इन्हीं सब बातों को लेकर पसमांदा मुसलमानों का एक संगठन बनाने का निर्णय बैठक में लिया गया। जहां अध्यक्षता कर रहे हाजी अफसर कुरैशी ने बताया कि लोगों द्वारा यह बात सामने आयी है कि आज पसमांदा मुसलमानों को संगठित होकर सरकार से आंख से आंख मिलाकर अपना हक को लेना होगा। 

वहीं उन्होंने कहा कि इसके लिए अगले 10 जुलाई को एक बैठक बुलायी गयी है, जहां संगठन का विस्तार एवं संगठन को स्थापित किया जायेगा। मौके पर हाजी अब्दुल जब्बार, रउफ अंसारी, मनीर अंसारी, मुर्तजा खलीफा, नेहाल कुरैशी, वासिफ कैयूम, रिजवान कुरैशी, मोहम्मद वारिस, कालू हजाम, फारुख कुरैशी, इमरान आजाद, नसीम खलीफा, बबलू कुरैशी, हाजी नेयाज, यासीन कुरैशी, सरफुल अंसारी, कबीर अंसारी, निजाम अंसारी, मो‌‌ मुख्तार इत्यादि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,276