- गुरुवार को किया जायेगा अंतिम संस्कार
टीम एबीएन, लोहरदगा। सिस्टर लीना जॉन का आकस्मिक निधन 74 वर्ष की उम्र मे बुधवार को हो गया। इसकी जानकारी देते हुए संत उर्सुला अस्पताल की सिस्टर डॉ आइलीन ने बताया कि कुछ दिनों से सिस्टर बीमार चल रही थी, बुधवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
गुरुवार को दिवंगत सिस्टर का अंतिम संस्कार उर्सुलाइन कब्रिस्तान में किया जाएगा। वे पूर्णिया समुदाय में एक सामुदायिक एनिमेटर के रूप में काम कर रही थी और प्राथमिक अभियांत्रिकी की प्रभारी थी इसके अलावे वे कई वर्षों तक संत उर्सुला शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्य रह चुकी थी।
अचानक उन्हें कार्डिएक अरेस्ट और हाइपोक्सिया हो गया था वे 9 जून को आर्किड अस्पताल रांची में भर्ती हुई जहां से उन्हें लोहरदगा संत उर्सुला अस्पताल लाया गया था, जहां पर बुधवार शाम 4.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मसीही समुदाय के साथ-साथ जिलेवासिओं ने भी शोक व्यक्त किया है।