टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी है। जानकारी अनुसार सेन्हा थाना गेट के समीप लाइन ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया था।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से सेन्हा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां युवक के स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पायी है।
वहीं घटना को अंजाम देने के पश्चात ट्रक का चालक वाहन को घटना स्थल से लेकर फरार हो गया। सेन्हा थाना पुलिस सीसी टीवी कैमरे की मदद से फरार वाहन को पकड़ने में जुट गयी है। घटित घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार से गुमला से लोहरदगा की तरफ आ रहा था।