Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आटो चालक रोहित झा के हत्यारे अभी तक फरार

आटो चालक रोहित झा के हत्यारे अभी तक फरार
विज्ञापन

दोनों अपराधी का अबतक सुराग नहीं 

टीम एबीएन, रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप आटो चालक रोहित झा की हत्या करने वाले दोनों अपराधी का अबतक सुराग नहीं मिला है। दोनों अपराधियों ने देर रात घटना को अंजाम दिया था। इस वजह से सीसीटीवी फुटेज में भी उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। 

पुलिस ने कुछ अपराधियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल का डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा घटना स्थल का काल डंप भी निकाला जा रहा है।

थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस मामले में काम कर रही है। जल्द ही सफलता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि दो बाइक सवार अपराधियों ने रविवार देर रात चुटिया थाना क्षेत्र के आॅटो चालक रोहित कुमार झा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल पर बाइक छोड़कर फरार हो गये थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,758