Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गिरिडीह : जिला टास्क फोर्स की टीम ने की छापेमारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गिरिडीह : जिला टास्क फोर्स की टीम ने की छापेमारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह। जिला टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार सुबह अवैध कारोबार के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। यह अभियान मुफस्सिल थाना, बेंगाबाद थाना, ताराटांड़ थाना इलाके में सुबह चार बजे से की गयी।

इस दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से बालू लदे चार ट्रैक्टर, लगभग 10 टन कोयला, कोयला लदी बाइक और एक क्वार्ज पत्थर लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया। 

इस बाबत डीएमओ सतीश नायक और एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला टास्क फोर्स की टीम के द्वारा बेंगाबाद, ताराटांड और मुफस्सिल थाना के इलाके में छापेमारी की गई।

इस दौरान चार बालू लदा ट्रैक्टर, लगभग 10 टन कोयला, कोयला लदी बाइक बाइक और एक क्वार्ज पत्थर लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है, सभी वाहनों को थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन