Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भुवनेश्वर से लौटे खिलाड़ियों का रांची स्टेशन पर जोरदार स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भुवनेश्वर से लौटे खिलाड़ियों का रांची स्टेशन पर जोरदार स्वागत
विज्ञापन

जनजातीय खेल महोत्सव

  • योगासन में झारखंड की बालिका टीम को सिल्वर मेडल
  • झारखंड की पूरी बालिका टीम को मिला दूसरा स्थान 

टीम एबीएन, रांची। प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव जो भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक कला, संस्कृति मंत्रालय और युवा खेल कूद मंत्रालय  केंद्र सरकार ने आयोजित किया था, जिसमें विभिन्न खेलों को सम्मिलित किया गया था। योगासन में झारखंड की बालिका टीम ने सिल्वर मेडल जीत कर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया। 

साथ ही झारखंड की पूरी बालिका टीम को द्वितीय स्थान मिला है। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सदस्यों डॉ एसके घोषाल, पूजा सिंह, सोनाली सरकार, राहुल रंजन, राहुल कुमार ने स्टेशन पहुंच कर कोच, मैनेजर और  खिलाड़ियों को बधाई दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

विजेता खिलाड़ियों में रेशमी तिर्की, सुमन कुमारी तिग्गा, अनुपा किंडो, उषा माझी, रेखा उरांव सारोठी सरदार रही। बालक वर्ग ने भी अच्छा प्रदर्शन कर  चौथा स्थान प्राप्त किया।  टीम में दीपू लोहरा, आर्यन लोहरा, गोविंद कुमार, सुमित उरांव, सूरज उरांव, नीरज उरांव रहे। 

टीम मैनेजर आर्य प्रह्लाद भगत और कोच सुषमा कुमारी तिग्गा ने  योगासन के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव बिपिन पांडे, स्पोर्ट डायरेक्टर सरोजनी लकड़ा, पूरे झारखंड टीम के मैनेजर अजय तिर्की सर का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा और खिलाड़ी जीत पाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,078