Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : बारातियों से भरी गाड़ी जयनगर नदी में गिरी, दर्जनभर लोग घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : बारातियों से भरी गाड़ी जयनगर नदी में गिरी, दर्जनभर लोग घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह। मधुबन थाना इलाके के जयनगर नदी में सोमवार देर रात बारातियों से भरी गाड़ी गिर गयी, जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं। नदी में गाड़ी गिरते ही घटनास्थल में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार विंगर गाडी में महिलाओं के साथ जयनगर गांव के कई पुरुष भी शामिल थे, जो पर्वतपुर बारात जा रहे थे।

बताया जाता है कि रात जयनगर गांव से बारातियों से भरी गाड़ी जयनगर के पड़ोसी गांव पर्वतपुर जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी के चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ग्रामीणों से भरी गाड़ी नदी में गिर गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुबन के साथ पीरटांड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर राहत बचाव में जुट गयी।

मौके पर झामुमो नेता अभय सिंह भी पहुंचे। फिलहाल आधा दर्जन ग्रामीणों का इलाज सदर अस्पताल के चल रहा है, वहीं आधा दर्जन ग्रामीणों का इलाज पीरटांड़ स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,511