Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ट्रैक्टर के नाम पर महिला ठगी की शिकार, थाना में लगायी गुहार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ट्रैक्टर के नाम पर महिला ठगी की शिकार, थाना में लगायी गुहार
विज्ञापन

टीम एबीएन, सेन्हा-लोहरदगा। ट्रैक्टर के नाम पर धोखाधड़ी मामले की शिकार उर्रु पतरा टोली की महिला ने सेन्हा थाना में अर्जी लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु पतरा टोली निवासी तिवारी उरांव की पत्नी बालमुनी उरांव ने सेन्हा थाना में आवेदन देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यालय से बोल रहा हूं।

यह बताते हुए कहा कि आप का ट्रैक्टर पास हो गया है। जिसमें टोली एवं ट्रैक्टर के अन्य सम्मान लेने के लिए आप के खाता में तीन लाख 95 हजार रुपये भेजा जायेगा। जिसका लाभ उठाने के लिए पंजीयन कराना होगा जिसका पंजीयन शुल्क लगेगा। 

साथ ही जिसमें पहला किस्त 7 जून को 35 हजार 100 रुपये खाता संख्या 153710400091075 में भेज दिया। जो सरिता देवी के नाम से है। उसके बाद मुझे ट्रैक्टर नही मिला। वहीं थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर विचार करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कांड संख्या 78/23 धारा 419, 420, 66 (सी) 66 के तहत धोखाधड़ी मामला पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,509