Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शिक्षा को सुदृढ़ करने की अच्छी पहल है एफएलएन : डीसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिक्षा को सुदृढ़ करने की अच्छी पहल है एफएलएन : डीसी
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 12 जून 2023 को सदर प्रखंड स्थित नया नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह बहुत ही अच्छी पहल है। बच्चों को बहुत आसान तरीकों से शिक्षा दी जाएगी जो बहुत ही अच्छी बात है।

 इस कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षकों को इसमें बताये जाने वाले तरीकों को अच्छी तरह सीखना चाहिए ताकि काम आसान हो सके। इसके माध्यम से अब बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यायुक्त का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।

ज्ञात हो कि भारत की अध्यक्षता में पुणे में आयोजित होनेवाले जी-20 की बैठक में एफएलएन को इस बार थीम के रूप में चयनित किया गया है। उपायुक्त महोदय द्वारा वर्ग 1 से 3 तक के नए निपुण भारत के तहत एफ एल एन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उसकी उपयोगिता और सार्थकता की भी जानकारी सभी शिक्षकों को बुनियादी स्तर पर दिये जाने का सुझाव दिया गया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर द्वारा एफएलएन और निपुण भारत मिशन की जानकारी देते हुए विषय प्रवेश कराते हुए सभी शिक्षकों की महती भूमिका और उनके विद्यालय स्तर पर उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया। 

सभी शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत वर्ग 1 से 3 के छात्रों को 2026-27 तक उनके बुनियादी शिक्षा एवं उनमें संख्यात्मक ज्ञान (एफ एल एन) लक्ष्य की प्राप्ति की भी जानकारी दी गयी। साथ ही उक्त कार्यक्रम में आप सभी शिक्षकों/प्रखण्ड और संकुल स्तर के कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित की गई है, की भी जानकारी दी गयी। 

उन्होंने कहा कि एफएलएन में बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यायुक्त का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। समुदाय का सहभागिता इस कार्यक्रम की अमूल्य कड़ी है। विद्यालय स्तर पर सामुदायिक फोरम को सशक्त किया जाना आवश्यक है।

कार्यशाला में एपीओ अशोक कुमार पांडेय और एसीपी श्याम चौधरी के द्वारा पीपीटी और स्लाइड के माध्यम से निपुण भारत मिशन एवं एफ एल एन कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, जिसके अनुसार वर्ष 2026-27 तक कक्षा 1 से 3 के बच्चों में शत प्रतिशत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विकसित किया जाना है। 

एफ एल एन किट के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया विशेषकर पैरेंटल, कैलेंडर एवं नूपुर रेडिसनेश, बिग बुक आदि पाठ्य पुस्तिका के बारे में सहित एफ एल एन किट एवं सामग्री की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना से बच्चों के विकास के लिए बहुत कारगर साबित होगी। 

निपुण भारत का संचालन शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा किया जायेगा। यह योजना स्कूली शिक्षा कार्यक्रम समग्र शिक्षा का एक हिस्सा होगी। इस योजना को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आरंभ किया गया है।

आज के कार्यक्रम में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अम्बुजया पांडेय, प्रमुख, पेशरार, कूड़ु, राज्य से एफ एल एन प्रतिनिधि सीमा, विश्वदीपक झा, सरिता एक्का, सपना सिंह, एसीपी श्याम कुमार चौधरी, एफएलएन केआरपी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,सभी बीआरपी, सीआरपी, जिले के सभी प्रखंड के सभी विद्यालयों (1-8) के शिक्षक, पिरामल फाउंडेशन, सिनी टाटा ट्रस्ट आदि के प्रतिनिधि और प्रतिभागी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,744