300 पीस रेडी टू ड्रिंक ओआरएस और थैंक्यू कार्ड का वितरण
टीम एबीएन, रांची। सेंटेविटा अस्पताल ने रांची पुलिस के समर्थन में बीट द हीट अभियान चलाया। जिसके तहत रांची शहर में ड्यूटी में तैनात रांची पुलिस, रांची ट्रैफिक पुलिस के जवानों को रेडी टू ड्रिंक ओआरएस के साथ थैंक्यू कार्ड भी दिया गया। जिससे ड्यूटी पर तैनात जवानों में ताजगी, स्फूर्ति एवं उत्साह बनी रहे।
प्रत्येक वर्ष गर्मियों के मौसम में चलाया जाने वाले बीट द हीट अभियान इस वर्ष भी चलाया जा रहा है, इस अभियान में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को अस्पताल समय-समय पर सहयोग करता रहेगा। इस अभियान के माध्यम से सेंटेविटा अस्पताल यह संदेश भी देना चाहता है कि मुश्किल परिस्थितियों में हम सब के साथ खड़े हैं।