Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आवासीय क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी और प्रशिक्षक के लिए विशेष ट्रेनिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आवासीय क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी और प्रशिक्षक के लिए विशेष ट्रेनिंग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक एवम बालिका तथा वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में हम होंगे कामयाब एक दिन के संकल्प के साथ संपन्न हो गया।

इसके पूर्व कैंप के खिलाड़ियों द्वारा तैयार किए गए स्वागत गीत,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। खिलाड़ियों एवम कोच द्वारा कैंप के फीड बेक के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। कैंप के निबंध में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रानी बिरुआ, प सिंह राजनायक, सिमडेगा, पाय कुमारी, ब्यूटी संध्या, सागर दास, दुमका, धर्म देव हेंब्रम प, सिंह भूम, राजा लोहरा सिंह भूम को मुख्य अतिथि खेल सचिव मनोज कुमार ने पुरस्कृत किया।

वहीं ओलंपियन सिलवानूस डुग डुग, ओलंपियन मनोहर टोपनो , साई प्रभारी अंतररष्ट्रीय कोच बिनोद कुमार सिंह को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र सिंह ने किया।

इस मौके पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, रांची साई के प्रभारी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, राज्य खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, डी एस ओ रूपा रानी तिर्की, योगेश यादव, अंजलुषस तिर्की, वरुण कुमार, प्रतिमा बरवा, बीएस राव, नीरज, गोपाल तिर्की, रीता, एतवा तिग्गा, आदम होरो, प्रदीप मिर्धा समेत राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक निदेशालय, साझा कर्मी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,480