Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो शव मिले, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के अलग -अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को दो शव बरामद किए हैं। पहला मामला चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बस डिपो के समीप की है। वहां अहले सुबह ऑटो चालक रोहित की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। 

चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में रोहित की चाकू मारकर हत्या की गयी है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान स्थित म्यूजियम के समीप से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। शव देखने पर प्रथम दृष्टया गमछे से गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। मोरहाबादी मैदान के दुकानदारों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की। लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं पायी है। लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,695