Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरायकेला : ट्रेन से कटकर नवजात हाथी की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरायकेला : ट्रेन से कटकर नवजात हाथी की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के गुंडा विहार रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर शनिवार रात करीब तीन बजे मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी बच्चे की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार करीब 17 जंगली हाथियों का झुंड गुंडा गांव के जंगल में डेरा डाले हुए हैं। रात को जंगली हाथियों का झुंड गुंडा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान एक नवजात हाथी बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही हाथी बच्चे की मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही रविवार को वन कर्मी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने मृत हाथी की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,675