Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्रदर्शनकारियों की एक्टिविटी से सकते में झारखंडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रदर्शनकारियों की एक्टिविटी से सकते में झारखंडी
विज्ञापन
  • झारखंंड बंद के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने रांची-पटना हाइवे को कर रखा था जाम

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से 10 और 11 जून को झारखंड बंद आहूत किया गया है। बंद के दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शनकारियों ने ओरमांझी के पास रांची-पटना हाईवे को सुबह से जाम कर दिया है, जिससे उस मार्ग में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। रांची पटना हाईवे में गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है। लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं।

हालांकि दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट मोड पर है, ताकि बंद समर्थकों से निपटा जा सके। रांची में 1200 पुलिस जवान तैनात किये गये हैं। मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास इलाके में 24 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसके अलावा दो ड्रोन कैमरा भी रखा गया है। उल्लेखनीय है कि पहले दिन शनिवार को राज्य के कई जिलों में बंद प्रभावी नजर आया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,621